फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का नारनौल दौरा आज, लेंगे कार्यकर्ताओं की मीटिंग

विज्ञापन
सीएम दौरे को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक करते भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार को रेवाड़ी रोड स्थित सीएल फार्म हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने ढोसी धाम भी जाना था लेकिन इस दौरे पर मौसम का साया पड़ गया है। क्योंकि खराब मौसम के चलते पहाड़ी पर हैलीकाप्टर नहीं उतर सकता।
विज्ञापन

जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि सीएम मनोहर लाल सुबह 11 बजे हैलीकाप्टर से नारनौल पहुंचेंगे। वह पहले रेस्ट हाउस जाएंगे, वहां से सीएल फार्म हाउस पहुंचेंगे। खराब मौसम के चलते उनका ढोसी की पहाड़ी पर जाने का कार्यक्रम रद हो गया है। बैठक में सभी मंत्री, विधायक और पदाधिकारी शामिल होंगे।
गौरतलब है कि नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने छह जुलाई को चंडीगढ़ में सीएम से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने ढोसी धाम को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किए जाने पर चर्चा की थी। जिसके बाद सीएम ने ढोसी धाम जाने का आश्वासन दिया था। सीएम के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था। क्योंकि ढोसी धाम में एक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किए जाने की अपार संभावनाएं हैं। उम्मीद की जा रही थी कि दौरे के बाद सीएम इस संबंध में कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। वहीं, सीएम का दौरा रद होने से प्रशासन ने चैन की सांस ली है। क्योंकि सीएम ने तो हैलीकाप्टर से जाना था लेकिन जिले के सभी प्रमुख प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को दो-ढाई किलोमीटर सीढ़ियों से ही जाना पड़ता। हालांकि डीसी अजय कुमार तो हाल ही में गए थे, पर सभी अधिकारियों के लिए यह संभव नहीं होता।
विज्ञापन

सीएम के दौरे को लेकर मंगलवार को सीएल फार्म में भाजपा ने बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने की। उन्होंने पदाधिकारियों को सम्मेलन की जिम्मेदारियां सौंपी। शर्मा ने कहा कि सीएम बुधवार सुबह 11 बजे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उनके साथ मंत्रिगण और विधायक भी मौजूद रहेंगे। इस दौरे के बाद जिले में विकास के और भी नए आयाम स्थापित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें