फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीएम ने जिले को दी पांच प्रोजेक्ट की सौगात, भूजलस्तर में होगा सुधार

Sat, 22 Mar 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-12जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में हमीदपुर बांध पर कच्ची नहर के निर्माण कार्य का
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील ने पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम से जल शक्ति अभियान कैच दी रेन-2025 के तहत हरियाणा में जल संचयन और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सीएम ने महेंद्रगढ़ को 200 करोड़ रुपये से अधिक से तैयार पांच प्रोजेक्ट की सौगात दी। जिलास्तर पर हमीदपुर बांध पर आयोजित कार्यक्रम में सिंचाई विभाग के एसई राजेश खत्री और ग्रामीणों ने शुभारंभ किया। महेंद्रगढ़ नहरी जल सेवा डिविजन नारनौल से अटल भूजल योजना के तहत रामपुरा सब माइनर से आरसीसी पाइप लाइन बिछाकर गांव खेड़ी में लगभग 357.44 लाख रुपये की लागत से तैयार नहरी जल भंडारण टैंक का उद्घाटन किया। नहरी जल भंडारण टैंक का उद्देश्य में अतिरिक्त पानी का उपयोग जून से सितंबर के दौरान टैंक खेड़ी में किया जाएगा। वहीं अक्तूबर से मार्च के दौरान नहरी आपूर्ति की कम उपलब्धता के साथ-साथ गांव खेड़ी में स्प्रिंकलर सिस्टम के माध्यम से सिंचाई के लिए पीक डिमांड अवधि में उपयोग किया जाएगा। इस आरसीसी भंडारण टैंक की क्षमता 74.15 मिलियन लीटर है। यह रामपुरा सब माइनर के किलोमीटर 4.800 के दाई तरफ से 1700 मीटर लंबाई में 450 मिलीमीटर व्यास की आरसीसी पाइप लाइन बिछाई गई है। इससे गांव खेड़ी के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इससे 300 एकड़ क्षेत्र की सिंचाई हो सकेगी। प्रत्येक वर्ष 150 घन फीट जल की बचत होगी।




इंसेट
दोहान नदी के तल में भूजल स्तर को रिचार्ज किया जाएगा


महेंद्रगढ़ नहरी जल सेवा डिविजन नारनौल से अटल भूजल योजना के तहत भूजलस्तर को रिचार्ज करने के लिए दोहान नदी तल में हमीदपुर बांध से गांव बदोपुर तक लगभग 118.84 लाख रुपये की लागत से तैयार कच्ची ड्रेन का उद्घाटन
विज्ञापन

किया। दोहान नदी तल में रिचार्ज चैनल की टेल से 900 मिलीमीटर व्यास की आरसीसी पाइप की 1080 मीटर लंबाई की पाइप लाइन बिछाई गई है। भांखरी बांध से गांव बदोपुर तक 4300 मीटर कच्ची ड्रेन की खुदाई की गई है। कच्ची ड्रेन की क्षमता 50 क्यूसेक है। दोहान नदी के तल में भूजल स्तर को रिचार्ज किया जाएगा। इससे 9 गांव बदोपुर, भांखरी, जादूपुर, हमीदपुर, खटोटी कलां, खटोटी खुर्द, दोहर कलां, महरमपुर व गांव गहली लाभान्वित होंगे। इससे लगभग 3200 एकड़ क्षेत्र की सिंचाई हो सकेगी। प्रति वर्ष 6000 क्यूसेक जल की बचत होगी।




इंसेट
दोखेरा के तालाब तक बिछाई डीआई पाइप लाइन


अलीपुर माइनर स्थित पंप हाउस एएलएम-1 से गांव दोखेरा एवं सैदअलीपुर के तालाब तक लगभग 148.37 लाख रुपये की लागत से तैयार डीआई पाइप लाइन का उद्घाटन किया। इस योजना का उद्देश्य बारिश के मौसम में प्राप्त होने वाले अतिरिक्त वर्षा जल का उपयोग करना है। गांव के तालाब में भूजल स्तर को रिचार्ज करने और गांव दोखेरा और सैदअलीपुर के आसपास के क्षेत्र के निवासियों को सिंचाई सुविधाएं प्रदान करने के लिए संग्रहित किया जाएगा। पंप हाउस एएलएम-एक के पास एक पंपिंग सेट स्थापित करने के साथ पंपिंग व्यवस्था करना है। 1865 मीटर लंबाई की दबाव इकाई प्रणाली की डीआई पाइप लाइन 200 मिलीमीटर व्यास की बिछाई गई है। इससे ग्राम पंचायत दोखेरा और सैद अलीपुर के निवासियों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना है।





इंसेट
मांडोला में दबाव प्रणाली पाइप लाइन बिछाई
गांव मांडोला में विभिन्न तालाबों को जोड़ने के लिए लगभग 528.45 लाख रुपये की लागत से

तैयार दबाव इकाई प्रणाली की पाइप लाइन का उद्घाटन किया। इसमें पंप हाउस, पंपिंग मशीनरी का निर्माण और तीन साल तक चलाने और रखरखाव सहित अन्य संबद्ध कार्य भी शामिल हैं। इस योजना का उद्देश्य भूजल स्तर को कम होने से बचाने और समस्या से निपटने के लिए, बारिश के मौसम में नहर में प्राप्त होने वाले अधिशेष पानी को पाइप लाइन बिछाकर मांडोला के विभिन्न गांवों के तालाबों में भेजा जाएगा। इस पाइप लाइन से गांव के एक-एक एकड़ के 3 तालाबों को जोड़ा जाएगा। वर्तमान में इससे मांडोला गांव लाभान्वित होगा। इससे 600 एकड़ क्षेत्र की सिंचाई हो सकेगी।





इंसेट
दुलोठ में तालाबों को जोड़ने के लिए पाइप लाइन बिछाई


गांव दुलोठ में विभिन्न तालाबों को जोड़ने के लिए लगभग 857.75 लाख रुपये की लागत से तैयार दबाव इकाई प्रणाली की पाइप लाइन का उद्घाटन किया।
इसमें पंप हाउस, पंपिंग मशीनरी के निर्माण और तीन साल तक चलाने और रखरखाव सहित अन्य कार्य भी शामिल हैं। इस योजना का उद्देश्य भूजल स्तर को कम होने से बचाने और समस्या से निपटने के लिए बारिश के मौसम में नहर में प्राप्त होने वाले अधिशेष पानी को दुलोठ अहीर और सोहला के विभिन्न गांव के तालाबों में भेजा जाएगा। इसमें 2 गांव के 4 तालाब (प्रत्येक का आकार 1 एकड़) और 1 आरसीसी भंडारण टैंक को जोड़ना है। इसे वर्तमान में दुलोठ अहीर व सोहला गांव लाभान्वित होंगे। इससे 1200 एकड़ क्षेत्र की सिंचाई हो सकेगी। भूजलस्तर को कम होने से बचाने और भूजल स्तर में सुधार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें