फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल से सीएम कर सकते हैं विरासत की हिफाजत अभियान का शुभारंभ

Fri, 12 Sep 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-22नारनौल का ऐतिहासिक स्मारक चोर गुंबद। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। प्रदेश में विरासत व पर्यटन विभाग विरासत की हिफाजत अभियान चलाएगा। शुरूआत प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे नारनौल से होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

शुभारंभ 18 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कर सकते हैं। इस विशेष कार्य योजना के तहत युवाओं, स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों का भ्रमण करवाते हुए इतिहास से जोड़ा जाएगा। इस दौरान स्कूल, कॉलेजों के विद्यार्थियों को उनके नजदीकी ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करवाते हुए इतिहास से रूबरू करवाया जाएगा। यह आयोजन पीएम के जन्मदिन से गांधी जयंती तक चलेगा।
नारनौल इसके लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र इसलिए है क्योंकि यह 14 ऐतिहासिक स्मारकों संजोए है। शहर में स्थित 14 ऐतिहासिक स्मारकों में तीन स्मारक केंद्रीय पुरातत्व विभाग व 11 हरियाणा पुरातत्व विभाग के अधीन है। सरकार भी शहर के स्मारकों को विशेष महत्व दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरासत की हिफाजत अभियान कार्यक्रम की शुरूआत सीएम द्वारा नारनौल से किए जाने के साथ नागरिक अस्पताल में भी एक बार फिर चर्चा है कि शायद ट्राॅमा सेंटर का भी उद्घाटन हो जाए। नागरिक अस्पताल में बनकर तैयार ट्राॅमा सेंटर भी शहर में सीएम के आगमन का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें