फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बेकाबू कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 12 छात्राएं घायल

Fri, 12 Sep 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 5नागरिक अस्पताल में घटना के बाद मौके पहुंचे डीएसपी भारत भूषण।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल के नेशनल हाईवे नंबर-11 पर भांखरी के पास स्कूली छात्रों से भरे ऑटो और कार में टक्कर हो गई। इससे 12 छात्राएं घायल हो गईं। इनमें 3 छात्राओं को ज्यादा चोट लगी है। हादसे से छात्राओं की चीख पुकार मच गई। लोगों ने घायलों को नागरिक अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


डोहर खुर्द और डोहर कला से गोद गांव का स्कूल करीब सात किलोमीटर दूर पड़ता है। गांव डोहर कलां और डोहर खुर्द गांव की छात्राओं को स्कूल आने-जाने के लिए किराये पर ऑटो लगाया गया है। वीरवार को भी छात्राएं सुबह करीब आठ बजे घर से ऑटो से गोद गांव की कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जा रही थीं। इस दौरान भांखरी गांव के पास ऑटो को एक बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो में सवार छात्राओं में चीख पुकार मच गई।
शोर पर लोगों ने छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना पर डीएसपी भारत भूषण नागरिक अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि टक्कर से ऑटो कार के ऊपर पलट गया था। हादसे में डोहर कला की 15 वर्षीय अलका और 16 वर्षीय मोनिका के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। इसकी वजह से प्लास्टर लगाया गया है। 16 वर्षीय ममता के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर होने से प्लास्टर लगा है।
विज्ञापन

प्रीति के सिर, नीतू के कमर, दीपिका के हाथ, नेहा के कमर, खुशी के गर्दन में चोट लगी है। इसके अलावा हिना, गायत्री, मुकेश और एकता को भी चोट लगी है। अस्पताल में एक छात्रा ने कहा कि चालक कार गलत दिशा में तेज गति से लाया और ऑटो को टक्कर मार दी। वहीं पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घायल छात्राओं की तरफ से शिकायत दी गई हैं। अभी आरोपी गाड़ी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। चालक की पहचान भी नहीं हो सकी है।



वर्जन

सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। घायल छात्राओं का उपचार चल रहा है। इनमें तीन छात्राओं को ज्यादा चोट लगी।-डॉ. सरजीत, मेडिकल ऑफिसर नागरिक अस्पताल।

वर्जन
सूचना मिली थी कि भांखरी गांव के नजदीक छात्राओं से भरे ऑटो को एक कार ने टक्कर मार दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जांच की जा रही है।-भारत भूषण, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें