फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दिनभर रही बादलों की आवाजाही, दोपहर बाद हुई मामूली बारिश

Wed, 07 May 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में एक सप्ताह से लगातार मौसम परिवर्तनशील बना है। पूरे इलाके में मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। अब एक सप्ताह तक मौसम गतिशील बना रहेगा। इससे संपूर्ण इलाके में झुलसाने वाली गर्मी और लू से आमजन को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि पश्चिमी मौसम प्रणाली की शृंखला एक के बाद एक लगातार उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हो रही है। महेंद्रगढ़ में मंगलवार दोपहर बाद बादलों की आवाजाही बनी रही और अनेक स्थानों पर बिखराव वाली हल्की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया। जिला महेंद्रगढ़ में मौसम सुहावना बना हुआ है। नारनौल में 33.8 , 21.6 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ में 34.6, 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले एक सप्ताह तक लगातार मौसम में बदलाव और परिवर्तन शील बना रहेगा।

क्या है पश्चमी विक्षोभ:्र
वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) कैस्पियन या भूमध्य सागर से बनने वाले तूफान होते हैं। ये भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश और ठंड लाने का काम करते हैं। असल में ये हवाए बर्फीली होती हैं, जो अपने साथ नमी लेकर आती हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) भूमध्य सागर से निकलती हैं। इसके बाद ये ईरान, इराक, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से होते हुए सीधा भारत पहुंचती है। यहां पहुंचते ही यह मैदानी इलाकों में अपना असर दिखाने लगती हैं। हालांकि इन मौसम प्रणालियों का असर दिसंबर, जनवरी फरवरी में ज्यादातर देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें