फोटो 1तिगरा गांव में सफाई करते ग्रामीण।स्रोत डीआईपीआरओ
नारनौल। जिलेे के गांव तिगरा, नानगवास, मौसमपुर, हमीदपुर, बायल, सुरेहती जाखल, सलूणी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जनभागीदारी से गांवों को स्वच्छ बनाना है।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मनोज कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दो घंटे तक ग्रामीणों ने मिलकर गांव की गलियों, सड़कों और सरकारी इमारतों की साफ-सफाई की। यह अभियान सामुदायिक भागीदारी और स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।
मनोज कुमार ने बताया कि यह अभियान जिले के प्रत्येक खंड में प्रतिदिन एक-एक गांव में चलाया जा रहा है। इसका लक्ष्य है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर जिले के सभी गांवों में स्वच्छता का उच्च स्तर प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान न केवल गांवों को स्वच्छ बनाते हैं, बल्कि ग्रामीणों में अपने परिवेश के प्रति स्वामित्व और जिम्मेदारी की भावना भी जागृत करते हैं।