फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नेशनल कबड्डी में बीआरडी पब्लिक स्कूल दौंगड़ा अहीर प्रथम

Mon, 28 Oct 2024 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:73- दौंगड़ा अहीर में कुश्ती प्रतियोगिता में दम ​दिखाते  पहलवान--संवादफोटो संख्या:73
विज्ञापन
कनीना। गांव दौंगड़ा अहीर में अमीलाल टूर्नामेंट के तीसरे दिन समापन किया गया। यंग फार्मर क्लब दौंगड़ा अहीर के प्रधान इंजीनियर विकास यादव ने बताया कि टूर्नामेंट 3 दिन तक चला। इसमें मुख्य अतिथि कुलदीप कलवाड़ी रहे। उन्होंने बताया कि तीन दिन चले इस महाकुंभ में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब व उत्तर प्रदेश तक के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 55 किलोग्राम नेशनल कबड्डी में वाईएफसी क्लब दौंगड़ा अहीर प्रथम, बहता कैथल को दूसरा स्थान मिला। वहीं बुडायन कैथल की टीम तीसरे स्थान पर रही। नेशनल कबड्डी ओपन बॉयज प्रतियोगिता में राजीव गांधी रोहतक की टीम प्रथम, शीला खड़ी जींद की टीम द्वितीय व अहरी झज्जर की टीम तीसरे स्थान पर रही।
लड़कियों की कुश्ती खेल प्रतियोगिता में जन्नत गोरिया प्रथम, किरण कासनी द्वितीय व स्नेहा आशा खाचरोली तृतीय रही। बुजुर्गों की दौड़ किशन कुमार नरवाना प्रथम, राम भगत पालावास द्वितीय व रोशन लाल कनीना तीसरे स्थान पर रहे। लड़कों की 45 किलो नेशनल कबड्डी में बीआरडी पब्लिक स्कूल दौंगड़ा अहीर प्रथम, रानीला, देवव्रत दौंगड़ा अहीर द्वितीय व कृष्ण बड़गांव को तीसरा स्थान मिला। 55 किलो नेशनल कबड्डी में वाईएफसी क्लब दौंगड़ा अहीर प्रथम, बहता कैथल द्वितीय, बुडायन कैथल को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

महिला मटका दौड़ में प्रमिला प्रथम, सावित्री द्वितीय व सुनीता तृतीय रहीं। लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में रितिका प्रथम, निधि द्वितीस व तृतीय रहीं। वहीं अंडर-14 की 400 मीटर दौड़ में अनीता प्रथम, मीना को तीसरा स्थान मिला। लड़कियों की अंडर-17 की 800 मीटर दौड़ में दीक्षा प्रथम, नताशा द्वितीय व खुशी तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में पवन प्रथम, मनीष द्वितीय व हर्ष तृतीय रहे। लंबी कूद में खेतानाथ प्रथम, अविनाश द्वितीय व संजय तीसरे स्थान पर रहे।
इस अवसर पर मामन सिंह प्रधान, कर्ण सिंह, वाइस प्रिंसिपल वीर सिंह, होशियार सिंह मास्टर, अमरजीत, लीलाराम, दिनेश पंच, बाबूलाल मास्टर, विकास, नरेंद्र, बलजीत, महिपाल मौजूद रहे।

फोटो संख्या:73- दौंगड़ा अहीर में कुश्ती प्रतियोगिता में दम दिखाते  पहलवान--संवादफोटो संख्या:73

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें