फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर रहे सफाईकर्मी

Tue, 28 Apr 2026 10:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 2अपनी मांगों को लेकर रोष व्यक्त करते सफाई कर्मी।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर मंगलवार को दस सफाई कर्मचारी दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर रहे। इस दौरान सफाईकर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

भूख हड़ताल करने वाले कर्मचारियों में भीम, सुशीला, संजय, धर्मेंद्र, देवानंद, राजू, मंजू, किरण, पूनम और सुनीता शामिल रहे। कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार पर वादाखिलाफी और उपेक्षा का आरोप लगाया।
कर्मचारी नेताओं का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार को पत्र और आंदोलन के माध्यम से अवगत कराते रहे हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
उन्होंने मांग की कि अग्निशमन विभाग के मृत कर्मचारियों के आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी दी गई कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें