फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड, बारिश से होगा अगेती फसल को फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
चार महीने बाद शरद मौसम में रविवार को बदलाव आया है। मौसम गोवर्धन के दिन सुबह से आसमान में बादल छा गए थे। वहीं, ठंडी हवा भी चलने लगी। दोपहर बाद हलकी ओलावृष्टि भी हुई, जिससे ठंड बढ़ गई। वहीं इस समय बारिश से फसलों को फायदा होगा। हालांकि मौसम विभाग ने दो-तीन दिन में हल्की बूंदाबांदी का अनुमान भी लगाया है। अगर बारिश होती है तो यह किसानों के लिए सोना होगा, जिसके चलते बादल छाने के बाद किसानों के चेहरों पर रौनक भी है।
विज्ञापन

अक्तूबर में बारिश नहीं होने के कारण किसानों के सामने रबी की फसल की बुआई चुनौती भरी रही। किसानों ने सरसों व गेहूं की बिजाई खेतों का पलाव करके की है। हालांकि कई जगह गेहूं की बिजाई रह रही है। जो एक दो सप्ताह में पूरी होने का अनुमान है, मगर अधिकांश जगह गेहूं की बिजाई का कार्य भी हो चुका है। कमजोर मानसून रहने के कारण किसानों को इस बार रबी की मुख्य फसल की पैदावार भी कम होने का अनुमान है। जिसके कारण किसान डरे हुए भी हैं। वहीं, रविवार सुबह से तेज हवा चलने लगी। तेज हवा के साथ-साथ आसमान में हल्के बादल भी छा गए। सुबह के समय आसमान साफ था तथा हल्के-हल्के बादल भी दिखाई दे रहे थे। मगर दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। इन छाए हुए घने बादलों के कारण दिनभर ठंड का भी अहसास रहा। बादलों की वजह से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
बारिश से बढ़ेगी फसल की ग्रोथ
किसान मुसद्धीलाल, हजारी लाल, सुक्रराम, लीलाराम आदि का कहना है कि शरद ऋतु में बारिश कम हो सकती है। इस समय तो थोड़ी सी बारिश भी फसलों को फायदा देगी। जिससे फसलों की ग्रोथ बढ़ेगी। सरसों के बीज अंकुरित हो गए हैं। गेहूं की बीजाई कई स्थानों पर हो चुकी हैं और कई किसान कर रहे हैं। जहां गेहूं की पहले बिजाई हो चुकी हैं। वहां पर बारिश से गेहूं को फायदा होगा।
विज्ञापन

बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग की माने तो 14 से 18 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान आकाश बादल छाने के साथ ठंडी हवा तथा हलकी बारिश हो सकती है। अगर बारिश होगी तो निश्चित रूप से ठंड बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें