फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अटल पार्क में जल्द सुबह की सैर कर सकेंगे शहरवासी

Wed, 26 Jun 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर के रेवाड़ी मार्ग पर बनाए जा रहे अटल पार्क का काम काफी हद तक पूरा हो चूका है। तत्कालीन मुख्यमंत्री ने छह साल पहले इसे बनाने की घोषणा की थी, जिसका अब 80 प्रतिशत कार्य हो चुका है। वहीं बचे 20 प्रतिशत कार्य भी जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

यह पार्क बनने के बाद शहरवासी सुबह की सैर कर सकेंगे। रेवाड़ी मार्ग का अटल पार्क तत्कालीन मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल था। इसकी घोषणा करीब छह साल पहले की गई थी। पार्क दो करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से तैयार किया जा रहा है। गत छह वर्षों से इस पार्क कार्य कछुआ गति से चल रहा था। घोषणा के बाद एक बार काम शुरू हुआ और उसके बाद बीच में काफी सालों तक बंद पड़ा रहा। अब इस पार्क का काफी हद तक कार्य पूरा हो चुका है। पार्क में चारों ओर फुटपाथ बना दिए गए हैं। इसके साथ-साथ लाइट भी लगा दी गई हैं। पार्क में समतल करने के लिए थोड़ी बहुत जगह बची है, जिसका काम अभी चल रहा है। पार्क के अंदर झूले इसलिए नहीं लगे हैं क्याेंकि अभी इसके अंदर घास व पौधे लगाने बाकी है। पार्क का थोड़ा बहुत जो निर्माण कार्य है, वह चल रह है और अपने अंतिम चरण में है।
रेवाड़ी मार्ग पर अटल पार्क का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसमें घास व पौधे लगाने बाकी है। जिनका कार्य बरसात होते ही शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही झूले भी लगवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदर सिंह श्योराण, एक्सईएन, नगर परिषद नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें