फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ के उप निरीक्षक का बीमारी से निधन

विज्ञापन
उप निरीक्षक धर्मेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
ग्रुप कोर जड़ोदा दिल्ली के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) मेें तैनात उप निरीक्षक धर्मेंद्र का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनका शव मंगलवार शाम करीब पांच बजे उनके पैतृक आवास नांगल चौधरी के ढाणी बानिया वाली पहुंचा, जहां पर उसका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जवानों की एक टुकड़ी ने उनको सलामी दी। धर्मेंद्र के आठ वर्षीय बेटे ने मुखाग्नि दी। जवान अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी व माता-पिता को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

बटालियन से साथ आए असिस्टेंट कमांडर राजेंद्र सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र 2014 में सीआईएसएफ में उप निरीक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। वे कोबरा बटालियन में कमांडो की सेवा भी दे चुके थे। करीब तीन साल पहले वे ग्रुप कोर जड़ोदा दिल्ली में ड्यूटी पर आए थे। उन्होंने बताया कि शहीद उप निरीक्षक दो-तीन साल से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उन्होेंने दम तोड़ दिया। मंगलवार शाम करीब 5 बजे जड़ोदा से सैनिकों की एक बटालियन उनके पार्थिव शरीर को लेकर उनके पैतृक निवास नांगल चौधरी की ढाणी बानिया पहुंची, जहां पर जवानों की एक टुकड़ी ने उसको सलामी दी। शहीद के 8 साल के बेटे ने अपने को सैल्यूट करने साथ मुखाग्नि दी। शहीद के अंतिम संस्कार में पूरा गांव और थाना मेहर सिंह के सिपाही मौजूद रहे।

अपने पिता धर्मेंद्र को अंतिम सलामी देता आठ वर्षीय बेटा। संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें