फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीआईए ने नौ जुआरियों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने जुआ और सट्टा खेलने वाले नौ लोगों को देर शाम गांव सुरजनवास के एक खेत में छापेमारी कर दबोच लिया। पुलिस ने मौके से कुल 32,600 रुपये की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम जब गश्त पर थी तब उन्हें गुप्त सूचना मिली कि सुरजनवास में एक व्यक्ति के खेत में बने कमरे में जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो कमरे के अंदर नौ व्यक्ति ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान महिपाल, पवन, संदीप, रोशन, सूरजभान, भूपेंद्र, वीरेंद्र, वीर सिंह व ग्यारसी लाल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इन सभी आरोपियों के पास से 32,600 रुपये की नकदी व 52 ताश के पत्ते बरामद कर जब्त कर लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें