नारनौल। बाल भवन परिसर में जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों के लिए 3 दिवसीय मंडलस्तरीय बाल महोत्सव प्रतियोगिताएं 2024 का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि उपायुक्त डाॅ. मोनिका गुप्ता रहीं। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन शर्मा व संदीप सिंह जिला बाल संरक्षण अधिकारी नारनौल रहे। इन तीन दिवसीय मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला स्तर पर आयोजित की गई पोस्टर मेंकिंग, स्केचिंग आन द स्पॉट, कार्ड मेकिंग, दीया/कैंडल डेकोरेशन, रंगोली, क्ले मॉडलिंग, थाली पूजन/कलश डेकोरेशन सहित अनेक प्रतियोगिताओं के प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे सीधा आगे राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिताओं में निर्णायकों की भूमिका डाॅ. कुसुम लत्ता प्रवक्ता संगीत राजकीय आरोही माडल स्कूल मंढाणा, मंदीप यादव प्रवक्ता स्वर संगीत व मनीषा प्रवक्ता स्वर संगीत राजकीय कन्या महाविद्यालय नारनौल, वंदना शर्मा प्रवक्ता संगीत राजकीय माडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़, सागर सैनी रेवाड़ी ने निभाई।
मंच का संचालन विवेक कुमार कार्यक्रम अधिकारी व सुरेंद्र शर्मा लिपिक ने किया। इस अवसर पर पिंकी रानी कार्यक्रम अधिकारी व प्रवीण कुमार लेखाकार बाल भवन रेवाड़ी, विवेक कुमार कार्यक्रम अधिकारी, मनीष कुमार लेखाकार, लिपिक अनीता देवी, मनोज सैनी मैनेजर ई-लाईब्रेरी तथा समस्त बाल भवन, नशा मुक्ति केंद्र का स्टाॅफ तथा विभिन्न स्कूलों के बच्चे व अध्यापकगण उपस्थित रहे।
650 छात्र-छात्राओं ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा
मंगलवार को ग्रुप डांस, सोलो डांस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महेंद्रगढ़, गुरुग्राम व रेवाड़ी जिले के लगभग 48 स्कूलों की टीम के 650 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। ग्रुप डांस व सोलो डांस प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों ने भारत के अलग-अलग राज्यों के फोक डांस जैसे हरियाणवी, राजस्थानी, पंजाबी व अन्य डांस प्रस्तुत करके उपस्थित दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
प्रतियोगिताओं के यह रहे परिणाम
सोलो डांस (प्रथम ग्रुप) प्रतियोगिता में आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ की दृष्टि कुमारी ने प्रथम और आरपीएस स्कूल रेवाड़ी के जितेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सोलो डांस (द्वितीय ग्रुप) प्रतियोगिता में कैनाल वैली पब्लिक स्कूल रेवाड़ी की ईशिका ने प्रथम व आरपीएस स्कूल रेवाड़ी की गरिमा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सोलो डांस (तृतीय ग्रुप) प्रतियोगिता में आरपीएस स्कूल रेवाड़ी की नेहा ने प्रथम व आरपीएस स्कूल कनीना की हिमांशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी कड़ी में सोलो डांस (चतुर्थ ग्रुप) प्रतियोगिता में आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ की कशिश ने प्रथम स्थान व आरपीएस स्कूल रेवाड़ी की पलक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस (प्रथम ग्रुप) प्रतियोगिता में सूरज स्कूल महेंद्रगढ़ की टीम ने प्रथम और आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस (द्वितीय ग्रुप) प्रतियोगिता में आरपीएस पब्लिक स्कूल रेवाड़ी की टीम ने प्रथम और आरपीएस स्कूल नारनौल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस (तृतीय ग्रुप) प्रतियोगिता में आरपीएस रेवाड़ी की टीम ने प्रथम और आरपीएस स्कूल कनीना की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।