फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बच्चों का किया वजन और नापे गए कद

Sun, 28 Sep 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- कनीना के वार्ड नंबर दस में ​स्थित आगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह के तहत जानकारी द
विज्ञापन
कनीना। वार्ड 10 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह के अंतर्गत कार्यक्रम हुआ। निरीक्षण के लिए पहुंची आंगनबाड़ी सुपरवाइजर कुसुमलता ने बच्चों को संतुलित आहार व पोषण संबंधी जानकारी दी। बच्चों का वजन किया गया। उनके कद को भी नापे गए।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खुशमनता यादव ने बच्चों को संतुलित आहार लेने की विधि, खाने का सही समय और फलों के फायदे के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर आशा वर्कर सुशीला देवी और हेल्पर पिंकी देवी भी मौजूद रही। कार्यक्रम में पहुंचे पार्षद दीपक चौधरी ने कहा कि आंगनबाड़ी और आशा वर्कर समाज और सरकार के बीच कड़ी का काम करती हैं। वे सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करती हैं। वहीं पार्षद योगेश कुमार ने कहा कि कनीना में आंगनबाड़ी केंद्र वर्तमान में निजी भवनों या सामाजिक संस्थानों में संचालित हो रहे हैं, जबकि इनके लिए स्वयं के भवन होने चाहिए ताकि बच्चों को बेहतर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें