फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आज करेंगे अमृत सरोवर योजना के प्रथम चरण की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोनीपत जिले के गांव नाहरा से मजदूर दिवस पर एक मई को अमृत सरोवर मिशन का वेबकास्टिंग के जरिए शुभारंभ करेंगे। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में होने वाले इस कार्यक्रम के तहत जिला महेंद्रगढ़ के गांव मंडलाना, घाटासेर, धनौंदा व सतनाली में इस मिशन की शुरुआत होगी। जहां पर संबंधित मंत्री अथवा विधायक मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचेंगे। विकास एवं पंचायत विभाग तथा हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्राधिकरण की ओर से होने वाले इस कार्यक्रम की जिला महेंद्रगढ़ में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

डीसी श्याम लाल पूनिया ने बताया कि इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण करने के लिए एनआईसी की ओर से बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। इसके जरिए प्रदेश के मुख्यमंत्री इस मिशन का शुभारंभ करेंगे। उसके साथ ही स्थानीय स्तर पर संबंधित मंत्री अथवा विधायक इसका शुभारंभ करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में हरियाणा सरकार सभी जिलों में 75-75 तालाबों को अमृत सरोवर बनाएगी। मजदूर दिवस के अवसर पर एक मई को सुबह 11 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोनीपत से इस योजना के प्रथम चरण के कार्य की शुरुआत करेंगे। यह कार्य आगामी स्वतंत्रता दिवस तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
जिले के इन स्थानों से होगी अमृत सरोवर मिशन की शुरुआत
डीसी ने बताया कि एक मई को जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल खंड के गांव मंडलाना में स्कूल के पीछे तालाब पर, निजामपुर के घाटासेर में हब की तरफ बने तालाब पर, कनीना के धनौंदा में स्टेडियम के पास तालाब पर तथा सतनाली में गोशाला के नजदीक नए तालाब पर अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें