फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भाजपा के नव निर्मित जिला कार्यालय का मुख्यमंत्री 8 को करेंगे उद्घाटन

Wed, 03 Jun 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 8 जून को सुबह 9 बजे नारनौल में भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता भी रहेंगी।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री फणिंद्रनाथ शर्मा व निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उनकी जिले के सभी प्रमुख जनप्रतिनिधियों से चर्चा हो चुकी है। इनमें लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, कैबिनेट मंत्री आरती राव, पूर्व मंत्री प्रो रामबिलास शर्मा, विधायक ओम प्रकाश यादव, विधायक कंवर सिंह तथा पूर्व मंत्री डॉ अभय सिंह प्रमुख रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन

सभी जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शीघ्र ही जिला कोर कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें