फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी को लेकर मुख्यमंत्री ने डीसी के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंस में मौजूद डीसी अजय कुमार व अन्य। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को डीएपी खाद के संबंध में सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की। महेंद्रगढ़ जिले के उपायुक्त अजय कुमार ने मुख्यमंत्री को जिले में खाद्य वितरण के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

डीसी ने मुख्यमंत्री को बताया कि जिले में खाद्य वितरण का कार्य पूरे पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है। हर बिक्री केंद्र पर कृषि विभाग के अधिकारी तैनात हैं। जिले के अधिकारियों द्वारा लगातार औचक निरीक्षण करने के साथ छापा मारा जा रहा है। राजस्थान की सीमा पर निगरानी करने के लिए पुलिस के नाके लगाए गए हैं, ताकि जिले से डीएपी खाद बाहर न भेजी जा सके। पारदर्शी तरीके से वितरण करवाने के लिए पीओएस मशीन के माध्यम से ही वितरण किया जा रहा है। खाद्य वितरण के लिए जिले में 5 फ्लाइंग स्क्वायड कार्यरत हैं। अभी तक जिले में वितरण कार्य में गड़बड़ी की सूचना पर दो विक्रेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। तीन विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में 265 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है। जिले में सरसों की बिजाई लगभग पूरी हो चुकी है। अब गेहूं के लिए डीएपी खाद की आवश्यकता है। अभी तक जिले में 8 हजार मीट्रिक टन खाद की बिक्री हो चुकी है। इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, एसडीएम महेंद्रगढ़ दिनेश कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार व डीडीए डॉ वजीर सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें