फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर एक लाख रुपये की चपत लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव ऊष्मापुर निवासी एक युवक को साइबर ठगों ने पार्ट टाइम जॉब देने का झांसा देकर एक लाख पांच हजार रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित ने सदर थाना महेंद्रगढ़ पुलिस को शिकायत देकर पुलिस को लेन-देने के खातों व मोबाइल नंबरों का विवरण भी उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन

गांव ऊष्मापुर निवासी अंकुर यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साइबर ठगों ने उसे पार्ट टाइम जॉब देने के नाम पर कुछ होटलों के रिव्यू लिखने को कहा। इसके बाद उसके द्वारा रिव्यु लिखकर दे दिया जिसके बाद उन्होंन कुछ राशि उसको भेज दी। दो-तीन टास्क पूरे करने पर वह उसे राशि भेजते रहे और अगला टास्क देने के लिए उससे कुछ राशि भेजने की मांग करते रहे। इस दौरान उसके द्वारा करीब सात बार में कुल 1 लाख पांच हजार रुपये की राशि भेजी गई। इसके बाद उन्होंने कोई भी जॉब नहीं दी तथा न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें