फोटो संख्या: 71 रावमावि अगिहार में महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद तथा गरम दल के प्रसिद्ध क्रां
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार के प्रांगण में मंगलवार को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद व गरम दल के प्रसिद्ध क्रांतिकारी बाल गंगाधर तिलक का जन्म दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान दोनों महान क्रांतिकारियों को विद्यालय के स्टाफ सदस्यों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की डीडीओ पूनम यादव ने की। विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक ने विद्यार्थियों को क्रांतिकारियों के जीवन व आदर्शों से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे महान क्रांतिकारियों के बताए हुए मार्ग पर चलकर देश के सुनहरे भविष्य का सपना साकार करें। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर एक कविता का वाचन भी किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता अजय बंसल, राजेंद्र कटारिया, निशा, पूनम कुमारी, शशि कुमारी, धर्मेंद्र डीपीई प्राथमिक विभाग के मुख्य शिक्षक रतनलाल, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।