फोटो नंबर 1नगर परिषद टीम दुकानदार का चालान काटते हुए।संवाद
नारनौल। शहर में इन दिनों अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वीरवार को नगर परिषद टीम ने महावीर चौक से हीरो होंडा चौक, महावीर चौक से पुल बाजार, पार्क गली, महिला थाना के पास 14 दुकानदारों के चालान काटे। टीम ने 3000 रुपये का चालान किया।
नगर परिषद टीम सुबह महावीर चौक पर पहुंच गई थी। टीम ने सड़क पर साइन बोर्ड और पॉलिथीन रखने वाले दुकानदारों के चालान काटे। बुधवार को भी सड़क के डिवाइडर पर अवैध होर्डिंग लगाने पर पांच दुकानदारों के चालान काटे गए थे। जेई नगर परिषद प्रवीण कुमार का कहना है कि शहर में वीरवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। 14 दुकानदारों के चालान काटे गए।