फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 53 किसानों को दी सरसों की पैदावार बढ़ाने की जानकारी

Thu, 27 Feb 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:63-गांव ऊंची भांडोर  में सरसों की फसल की पैदावार के बारे में किसानों को जागरूक करते - फोटो : टूंडला स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते रेलयात्री
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा वीरवार को अनुसूचित जाति उप-परियोजना के अंतर्गत गांव भांडोर ऊंची में सरसों खेत दिवस का आयोजन किया गया। किसानों को सरसों की अच्छी पैदावार के लिए उन्नत कृषि क्रियाओं अपनाने तथा बीमारियों की पहचान एवं उनकी रोकथाम के उपाय बताए गए।
विज्ञापन

खेत दिवस के आयोजक पौध रोग वैज्ञानिक डाॅ. नरेंद्र यादव ने उपस्थित किसानों व महिलाओं को सरसों फसल के लगाए हुए प्रदर्शन प्लांट की उन्नत कृषि क्रियाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ जिला के किसान सरसों फसल की अच्छी पैदावार ले रहे हैं। इसके उपरांत भी किसान फसल उत्पादन की उन्नत कृषि क्रियाओं को अपनाने में पीछे हैं। उन्नत कृषि क्रिया को अपनाकर उत्पादन को और अधिक बढ़ाया जा सकता है। तना गलन व सफेद रतुआ बीमारी की रोकथाम के बारे में बताया। बीज उपचार द्वारा पैदावार बढ़ाने के उपाय बताए। केंद्र के शस्य वैज्ञानिक डॉ. आशीष शिवरान ने बताया कि गांव भांडोर ऊंची में सरसों फसल के 30 एकड़ में प्रदर्शन प्लाॅट लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें