हकेंविवि के गेट नंबर-2 के बाहर धरने पर बैठे विद्यार्थी।
- फोटो : Narnol
खेल की सुविधाएं न मिलने पर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुछ विद्यार्थियों ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। उन्होंने कहा कि उनको खेल की सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। बाद में अधिकारियों के आश्वासन देने के बाद उन्होंने धरने को खत्म कर दिया।
केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र पंकज, तरुण, दिनेेश, अक्षय सहित अन्य विद्यार्थी सोमवार को यूनिवर्सिटी के गेट नंबर दो पर पहुंचे। यहां नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने गेट को बंद कर अपना विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यूनिवर्सिटी की ओर से खेल सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। यूनिवर्सिटी होने के बाद भी यहां कोच उपलब्ध नहीं है। खेल के मैदान भी अब तक शुरू नहीं हो सके। यूनिवर्सिटी की ओर से ड्रेस कोड तक नहीं दिया जा रहा। यूनिवर्सिटी के सुरक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। बाद में डीएसपी यादराम ने विद्यार्थियों को समझाया। यूनिवर्सिटी ओर से प्रोफेसर अमर सिंह ने मौके पर पहुंचकर भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को खेल परिसर का उद्घाटन कराया जाएगा। जल्द ही खेल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।