फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार एक-एक भारतीय नागरिक को सुरक्षित लाने के लिए बसों की भी व्यवस्था करे: श्रुति चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेत्री श्रुति चौधरी ने यूक्रेन युद्ध में फंसे भारतीय छात्र-छात्राओं को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने केंद्र सरकार से सभी भारतीय नागरिकों को हर हाल में सुरक्षित बचाने का आह्वान किया है। उन्होंने खारकीव गोलीबारी में मारे गए भारतीय छात्र नवीन कुमार के परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं भी व्यक्त की।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि यूक्रेन में अब भी कई हजारों छात्र छात्राएं फंसे हुए हैं और इनमें शहरी ही नहीं, ग्रामीण युवक-युवतियां भी शामिल हैं। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ही नहीं, सारी हेल्प लाइनें भी बंद कर दी गई हैं और यह बेहद खराब स्थिति है। वहां फंसे भारतीय जीवन बचाने की जद्दोजहद से लड़ रहे रहे हैं। वह भूखे-प्यासे रहकर पैदल ही निकल पड़े हैं ताकि किसी भी तरह उनका जीवन बच जाए।
उन्होंने कहा कि भारत द्वारा दो-दो प्लेन भेजने से ज्यादा मदद नहीं होने वाली है। इसलिए केंद्र सरकार बॉर्डरों पर फंसें भारतीयों को लाने के लिए बसों को भेजने की भी व्यवस्था करें। सरकार का फर्ज बनता है कि वह एक-एक नागरिक को सुरक्षित बचाने के लिए हर प्रकार से मदद करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें