फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पशुपालकों ने खरीदा दस क्विंटल मिनरल मिक्सचर

Sun, 24 Aug 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:62- गांव ढाणा में पशुपालकों को जागरूक करती विशेषज्ञ--स्रोत- चिकित्सक
विज्ञापन
नारनौल। पशुपालकों के लिए मिनरल मिक्सचर जागरूकता और सेल कैंप का शनिवार को ढाणा गांव में आयोजन किया गया। आयोजन डॉ. आनंद कुमार पांडेय रीजनल डायरेक्टर हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ की देखरेख में डॉ. ज्योति शुन्थवाल ने किया।
विज्ञापन

पंजीकृत पशुपालकों ने दस क्विंटल मिनरल मिक्सचर खरीदा। साथ ही अगले महीने होने वाले मिनरल मिक्सचर कैंप के लिए पंजीकरण कराया। डॉ. ज्योति शुन्थवाल वैज्ञानिक ने पशुपालकों को पशुपालन में मिनरल मिक्सचर खिलाने के लिए प्रोत्साहित किया। कैंप में पशुपालकों को पशु आहार में खनिज मिश्रण कैसे और कितना मिलाकर खिलाएं के बारे में विस्तार से बताया गया।
उन्होंने पशुपालकों को सलाह दी कि रोजाना 50 ग्राम मिनरल मिक्सचर खिलाएं। डॉ. ज्योति ने बताया कि पशुपालन में खनिज मिश्रण का बहुत ही अधिक महत्व है। ये पशुओं में दूध उत्पादन के साथ साथ पशुओं की प्रजनन क्षमता को भी बढ़ाता हैं। डॉ. ज्योति ने बताया कि खनिज मिश्रण छोटे और बड़े सभी पशुओं को रोजाना खिलाना चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. देवेंद्र यादव ने बताया कि मिक्सचर पशुओं का रोजाना खिलाना चाहिए ताकि उनके किसी भी तरह की समस्या ना आए। कैंप में पशुपालकों ने बढ़चढ़ कर मिनरल मिक्सचर खरीदा व पशुपालकों ने शपथ ली।वैज्ञानिकों ने बताया कि लुवास यूनिवर्सिटी का मिनरल मिक्सचर उत्तम गुणवत्ता के साथ साथ बाजार में उपलब्ध अन्य खनिज मिश्रण से सस्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें