मंडी अटेली। रेलवे रोड पर बने अंडरपास के समीप दो ज्वेलर्स की दुकानों में रात के समय चोरों ने दुकानों के ताले तोड़कर वहां पर रखी नकदी व जेवरात चुरा कर ले गए। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज शिकायत में वार्ड नंबर 8 के निवासी सत्यनारायण सोनी ने बताया कि उसकी दुकान नजदीक रेलवे फाटक पर है। रविवार सुबह 7 बजे उसे सूचना मिली कि उसकी दुकान में चोरी हो गई। दुकान के गल्ले से 1500 रुपए व सोने के कांटे 3 से 4 ग्राम और 100 ग्राम चांदी व वजन करने वाला कांटा चोर चुरी कर ले गए। वहीं उसी रात उसके पड़ोस में मौजूद ज्वैलर्स की दूसरी दुकान में भी चोरों ने चोरी करने की कोशिश की है। उसकी दुकान का शीशा व गल्ले का ताला तोड़ दिया। अटेली पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।