नारनौल। गांव खामपुरा में एक परिवार पर 5-6 नामजद लोगों द्वारा हमला कर घायल करने का मामले सामने आया है। इस वारदात की पीड़ित ने फैजाबाद पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 5-6 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव खामपुरा निवासी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि 31 अक्तूबर की रात्रि करीब दस बजे वह अपनी पत्नी व बेटे के साथ नारनौल से अपने घर पहुंचा तो रतीराम, भतेंद्र, प्रवीण, संतरा, प्रिया व एकता ने उन पर लाठी डंडों, ईंट पत्थर से हमला कर दिया। ससे उसकी पत्नी व बच्चे को गंभीर चोटें आई। इस पर उसने अपने भाई को फोन किया। भाई व पिता व भतीजा आते ही उन्होंने उन पर भी हमला कर दिया। जिसमें उसकी पिताजी व भतीजे को चोट आई। इसके बाद वे घायलों को नारनौल अस्पताल लेकर गए।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त लोगों ने उसके घर पर खड़ी गाड़ी को भी ईंट पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसलिए उक्त लोगों पर कार्रवाई की जाए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर उक्त लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।