फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नाबालिगों की शादी करवाने पर पुजारी सहित 12 पर केस दर्ज

Sun, 30 Jun 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी क्षेत्र में नाबालिग की शादी के मामले में पुजारी, फोटोग्राफर सहित लड़के-लड़की व उनके माता-पिता सहित 12 लोगों के खिलाफ संरक्षण अधिकारी कम बाल विवाह निषेध अधिकारी की तरफ से शिकायत दी गई है। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में अधिकारी की तरफ से बताया गया कि उन्हें सूचना मिली कि 21 या 22 मई 2024 को नाबालिग बच्चियों की शादी की गई है। इसकी एक वीडियो भी मिली थी। इस वीडियो में सामूहिक विवाह की रस्म होती नजर आ रही थी। जब इसकी जांच की गई तो पांच लड़कियां नाबालिग है। उपरोक्त जांच में नाबालिग लड़कियों की शादी का होना पाया गया है। जो बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत अपराध है। इस मामले में नाबालिग लड़कों के माता-पिता, पुजारी, फोटोग्राफर व अन्य पर बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें