फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम से किराए पर ली गाड़ी, कुछ दूरी पर ही छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लोगों ने गुरुग्राम से ओला उबर कंपनी के जरिए गाड़ी बुक की। तीनों इस स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से महेंद्रगढ़ की ओर जा रहे थे। रास्ते में कनीना- अटेली के पास तीनों युवकों ने चालक से गाड़ी छीन ली। इसके बाद आरोपी चालक को सड़क पर फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के निवासी अवधेश ने बताया कि उसने अपनी गाड़ी को ओला उबर कंपनी के साथ अटैच कर रखा है। कंपनी से मिली बुकिंग के अनुसार वह गाड़ी को अलग-अलग जगह पर लेकर जाता है। रविवार की रात को करीब एक बजे तीन लोगों ने महेंद्रगढ़ के लिए उसकी गाड़ी बुक की। वे कुछ दूर चले ही थे कि उन लोगों ने उसे बंधक बनाकर गाड़ी में डाल दिया। आरोपियों में एक युवक खुद गाड़ी चलाने लगा। दो अन्य युवक गाड़ी में बैठ गए। पीड़ित अवधेश ने बताया कि आरोपी उसका अपहरण करने के बाद रातभर उसे इधर-उधर घुमाते रहे। रात को अटेली फाटक के पास उसे गाड़ी से धक्का देकर आरोपी फरार हो गए। कनीना चौकी इंचार्ज एएसआई गोबिंद सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अभी आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है। पेट्रोल पंप से सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच की जा रही है। जिसमें पंप के पास गाड़ी गुजरने की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें