फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बुजुर्ग दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के गांव बाबरी से अपने गांव मुकंदपुरा लौट से बुजुर्ग दंपती की मोपेड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं बुजुर्ग महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मुकंदपुरा निवासी कृषि विभाग से सेवानिवृत्त 66 वर्षीय प्रकाश चंद ने बताया कि मंगलवार को वह अपनी पत्नी 60 वर्षीय कांता देवी के साथ मोपेड पर सवार होकर अपनी रिश्तेदारी में राजस्थान के गांव बाबरी गया था। शाम को घर लौटते समय नांगल चौधरी बाईपास पुलिया के नजदीक शौच करने के लिए अपनी मोपेड को सड़क की सर्विस लाइन पर खड़ी करके चला तो नारनौल की तरफ से आई एक तेज रफ्तार कार के चालक ने मोपेड में टक्कर मार दी। जिससे वह और उसकी पत्नी दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें इलाज के लिए नांगल चौधरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन ने उसे इलाज के लिए जयपुर ले गए। पुलिस ने घायल की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें