फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू

Tue, 23 Jul 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:77- कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार को स्मृति चिह्न भेंट
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) महेंद्रगढ़ में सोमवार को भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) द्वारा प्रायोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा सामाजिक विज्ञान के संकाय सदस्यों के लिए कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार मुख्य अतिथि व विश्वविद्यालय की सम कुलपति प्रो. सुषमा यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
कुलपति ने अनुसंधान और शिक्षण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग के साथ अनुसंधान के क्षेत्र में भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। विश्वविद्यालय की सम कुलपति प्रो. सुषमा यादव ने कार्यशाला के विषय पर अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हुए सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान के व्यापक संदर्भ में इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उद्घाटन सत्र के पश्चात आयोजन की औपचारिक शुरुआत प्रो. दिनेश कुमार गुप्ता के अकादमिक लेखन और प्रकाशन की गुणवत्ता, उच्च शिक्षा में अनुसंधान उत्पादन पर औपचारिक व्याख्यान के साथ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें