संवाद न्यूज एजेंसी
कनीना। नगरपालिका कनीना के वार्ड नंबर 14 में उपचुनाव के लिए शनिवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना स्थित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को ईवीएम व आवश्यक चुनाव सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया। अधिकारियों व कर्मचारियों को निष्पक्षता से कार्य करने के निर्देश गए।
उपमंडल अधिकारी कनीना एवं रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि मतदान 10 मई को निर्धारित केंद्र पितामह कान्ह सिंह धर्मशाला, कनीना में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा। मतदान के बाद सभी पोलिंग पार्टियां ईवीएम व चुनाव सामग्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में स्थापित स्ट्रांग रूम में जमा कराएंगी।
मतगणना 13 मई को होगी जिसके बाद परिणाम घोषित होंगे। मौके पर नायब तहसीलदार अर्जुन सिंह, राजकीय महिला महाविद्यालय उन्हानी के प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह, निर्वाचन कानूनगो पूनम, नगरपालिका सचिव कपिल, ईवीएम मास्टर ट्रेनर सुधीर नारा, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पूजा खींची सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो संख्या:54- कनीना के वार्ड नंबर 14 के उपचुनाव के लिए चुनावी सामग्री के साथ रवाना होती पोलि