फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बसों के बढ़ाए जाएंगे फेरे, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Tue, 25 Nov 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:72- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव और गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के लिए महेंद्रगढ़ से 15 बसें जाएंगी। वहीं जिले से करीब 70 बसें रवाना होगी। वहीं यात्रियों की परेशानी को देखते हुए कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ से 15 बसों को तय शेड्यूल के अनुसार सोमवार देर शाम को विभिन्न गांवों में भेजना शुरू कर दिया। वहीं से 25 नवंबर को सुबह लोगों को लेकर रवाना होंगी।
लोकल रूट होंगे प्रभावित
महेंद्रगढ़ से 15 बसों को कुरुक्षेत्र भेजने के बाद क्षेत्र के ग्रामीण रूट प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए जिम्मेदारों की ओर से फेरे बढ़ाने का दावा किया जा रहा है। सतनाली, अटेली, बवानिया, सोहला, मेघनवास, सेहलंग, महेंद्रगढ़ से कनीना सहित अन्य ग्रामीण रूट प्रभावित होंगे। हर रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

-
- वर्जन:
कुरूक्षेत्र में आयोजित महोत्सव को लेकर बसों को भेजा जा रहा है। महेंद्रगढ़ में यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। -हरिकिशन, इंचार्ज, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें