फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बस स्टैंड बना तालाब, यात्री बेहाल

विज्ञापन
फोटो संख्या:56- बस स्टैंड पर भरे बारिश के पानी के बीच से गुजरती रोडवेज बस--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के बस स्टैंड परिसर में जलनिकासी व्यवस्था खराब होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी के लिए लगी मोटर करीब एक माह पहले खराब हो गई थी, जिसके बाद बारिश का पानी परिसर में जमा हो रहा है।
विज्ञापन

मोटर को ठीक करवाने के लिए नारनौल वर्कशॉप भेजा गया है। बारिश के दौरान बसों की आवाजाही से जमा पानी पूरे परिसर में फैल जाता है। इससे यात्रियों के कपड़े और सामान भीग रहे हैं। यात्रियों मुकेश, प्रेम, संतरा और खुशी ने बताया कि पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण बस स्टैंड में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
बस स्टैंड इंचार्ज हरिकिशन ने बताया कि मोटर में शॉर्ट सर्किट होने से खराबी आई है। उसे ठीक करवाने के लिए वर्कशॉप भेजा गया है। उन्होंने बताया कि दो दिन में मोटर ठीक होकर आ जाएगी। तब तक कर्मचारियों की मदद से जमा पानी को बाहर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें