फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बिजली कटौती व लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
फोटो संख्या:68- बिजली की समस्या को लेकर सतनाली में ज्ञापन सौंपते ग्रामीण--संवाद
विज्ञापन
सतनाली। क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी के नाम सीए राजेश को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बिजली संबंधी परेशानियों के स्थायी समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बिना पूर्व सूचना के घंटों बिजली काट दी जाती है जिससे दैनिक जीवन प्रभावित होता है।
विज्ञापन

संतू शेखावत, मनीष मित्तल और अधिवक्ता दिग्विजय सिंह ने बताया कि इससे बच्चों की पढ़ाई, किसानों की सिंचाई और व्यापारियों का कामकाज बाधित होता है। उमस भरी गर्मी में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ट्रांसफार्मर पर सुरक्षा प्रणाली (रिले) ठीक से काम नहीं कर रही। उन्होंने तकनीकी जांच, मरम्मत, स्पष्ट कटौती शेड्यूल और बिना कारण कटौती पर रोक की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि सुधार न होने पर वे जन आंदोलन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें