फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से सुबह हिसार जाने वाली बस सेवा बंद

Fri, 23 May 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:69- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी बस--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से हिसार तक आवागमन करने वाली बस सेवा बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चरखी दादरी डिपो की यह बस प्रतिदिन सुबह महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से पांच बजे रवाना होकर वाया चरखी दादरी हिसार के लिए चलती थी, लेकिन रात के समय नौ घंटे का ठहराव नारनौल में होने के कारण राज्य परिवहन चरखी दादरी डिपो की ओर से यह बस सेवा बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

चरखी दादरी डिपो के महाप्रबंधक नवीन कुमार भारद्वाज का कहना है कि इस के लिए कुछ बसों के समय में परिवर्तन कर व्यवस्था की जाएगी।
सामाजिक संगठनों व यात्रियों का कहना है कि राज्य परिवहन दादरी डिपो की ओर से नारनौल से हिसार वाया महेंद्रगढ़, दादरी के लिए करीब 20 वर्ष से यह बस सेवा चल रही थी। लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है। बस के बंद होने से सुबह के समय हिसार आवागमन करने वाले 100 से अधिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अब यात्रियों को चरखी दादरी या लोहारू डिपो पहुंचकर हिसार के लिए बस पकड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं। यह बस प्रतिदिन सुबह 4:20 बजे नारनौल से रवाना होकर महेंद्रगढ़ 5 बजे, दादरी 6 बजे होते हुए सुबह 8 बजे हिसार पहुंचती थी। दोपहर 3.20 बजे हिसार से रवाना होकर, महेंद्रगढ़ शाम छह बजे पहुचती थी। नारनौल में रात्रि ठहराव के बाद इसी रूट पर सामाजिक संगठनाें ने राज्य परिवहन विभाग दादरी डिपो के अधिकारियों को इस बस को पुन: चलाने की मांग उठाई है। इस बस के चलने से करीब पांच हजार यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें