फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 151 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Fri, 23 May 2025 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:54- गांव गाहड़ा में कलश यात्रा निकालती महिलाएं--संवाद
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव गाहड़ा के शिव मंदिर में शुक्रवार को शनिदेव की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पहले 151 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के साथ शुक्रवार से पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों की शुरूआत की गई। 26 मई को रात्रि जागरण व 27 मई को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पूरी कर स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी प्रधान सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया है। कलश यात्रा गांव के जोहड़ से शुरू हो कर, धर्मशाला, निशान मोड़, कोटिया मोड़, बस स्टैंड, सीहोर मोड़, नाई वाली मोड़, बव्वा मोड़ से शुरू होकर शिव मंदिर में संपन्न हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें