फोटो संख्या:67- गांव स्याणा में बस चालक व परिचालक का स्वागत करते ग्रामीण--- ग्रामीण
महेंद्रगढ़। राज्य परिवहन की ओर से मंगलवार को गांव स्याणा से होते हुए नारनौल तक एक बस सेवा शुरू की गई है। यह बस ग्रामीण रूटों से हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय व नारनौल तथा महेंद्रगढ़ पहुंचेगी। बस प्रतिदिन सुबह आठ बजे गांव स्याणा से चलेगी। इस बस के चलने से गांव नौताना, पोता, सेहलंग, बसई, अकोदा से होते हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से नारनौल पहुंचेगी।
बस चलने से पाली यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी सुबह 8 बजे महेंद्रगढ़, नारनौल आवागमन में सुविधा होगी। खासतौर से कर्मचारियों के लिए भी यह बस काफी लाभदायक साबित होगी। गांव स्याणा के सरपंच वीरपाल यादव के साथ ग्रामीणों ने बस चालक व परिचालक का फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके साथ-साथ गांव सेहलंग में बस पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं व लड्डू बांटकर स्वागत किया। सरपंच वीरपाल यादव स्याना ने बताया कि लंबे समय से इस रूट पर बस के संचालन की मांग की जा रही थी। अब यह बस प्रतिदिन स्याणा, नौताना, पोता, सेहलंग, बसई, आकोदा होते हुए हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, बस स्टैंड महेंद्रगढ़ व नारनौल के लिए चलेगी। इस अवसर पर पप्पू पंडित, सोनू, नरेश, लखपत, प्रदीप कुमार मौजूद रहे।