फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीण रूट से बस सेवा शुरू, छह गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ

Tue, 13 Jan 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:67- गांव स्याणा में बस चालक व परिचालक का स्वागत करते ग्रामीण--- ग्रामीण
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राज्य परिवहन की ओर से मंगलवार को गांव स्याणा से होते हुए नारनौल तक एक बस सेवा शुरू की गई है। यह बस ग्रामीण रूटों से हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय व नारनौल तथा महेंद्रगढ़ पहुंचेगी। बस प्रतिदिन सुबह आठ बजे गांव स्याणा से चलेगी। इस बस के चलने से गांव नौताना, पोता, सेहलंग, बसई, अकोदा से होते हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से नारनौल पहुंचेगी।
विज्ञापन

बस चलने से पाली यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी सुबह 8 बजे महेंद्रगढ़, नारनौल आवागमन में सुविधा होगी। खासतौर से कर्मचारियों के लिए भी यह बस काफी लाभदायक साबित होगी। गांव स्याणा के सरपंच वीरपाल यादव के साथ ग्रामीणों ने बस चालक व परिचालक का फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके साथ-साथ गांव सेहलंग में बस पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं व लड्डू बांटकर स्वागत किया। सरपंच वीरपाल यादव स्याना ने बताया कि लंबे समय से इस रूट पर बस के संचालन की मांग की जा रही थी। अब यह बस प्रतिदिन स्याणा, नौताना, पोता, सेहलंग, बसई, आकोदा होते हुए हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, बस स्टैंड महेंद्रगढ़ व नारनौल के लिए चलेगी। इस अवसर पर पप्पू पंडित, सोनू, नरेश, लखपत, प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें