फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिले में शुरू हुई बास्केटबॉल की पहली खेल नर्सरी

विज्ञापन
फोटो नंबर- 22बीकेएन कॉलेज में संचालित खेल नर्सरी में बास्केटबॉल का अभ्यास करते ​खिलाड़ी। स्रोत
विज्ञापन
नारनौल। जिले में बास्केटबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए एक खेल नर्सरी शुरू की गई है जो बाबा खेतानाथ राजकीय बहुतकनीकी संस्थान (बीकेएन) कॉलेज में संचालित हो रही है। यहां नियमित प्रशिक्षण संभव हो पा रहा है।
विज्ञापन

गत वर्ष कॉलेज की बास्केटबॉल टीम ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। इसी को देखते हुए इस वर्ष कॉलेज में बास्केटबॉल खेल नर्सरी की शुरुआत की गई है। वर्तमान में नर्सरी में 25 खिलाड़ी नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और अपनी तकनीक व फिटनेस पर काम कर रहे हैं।
कोच मनजीत सिंह के अनुसार पिछले वर्ष आयोजित इंटर बहुतकनीकी कॉलेज बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बीकेएन की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया था। खिलाड़ियों का अभ्यास निरंतर जारी है और उम्मीद है कि आगामी प्रतियोगिताओं में टीम और बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन

बॉक्स
खेल नर्सरी शुरू होने से जिलास्तरीय व राज्यस्तरीय कई प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। हमारा प्रयास है कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीत सकें। -गजन, बास्केटबॉल खिलाड़ी
बॉक्स
खेल नर्सरी शुरू होने से बास्केटबॉल का बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर पा रहे हैं। आगामी दिनों में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए उत्साहित है।-जिज्ञासु, बास्केटबॉल खिलाड़ी

फोटो नंबर- 22बीकेएन कॉलेज में संचालित खेल नर्सरी में बास्केटबॉल का अभ्यास करते खिलाड़ी। स्रोत

फोटो नंबर- 22बीकेएन कॉलेज में संचालित खेल नर्सरी में बास्केटबॉल का अभ्यास करते खिलाड़ी। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें