फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजीव गांधी खेल स्टेडियम का बजट मंजूर, जल्द शुरू होगा मरम्मत कार्य

विज्ञापन
फोटो संख्या:81- खेल स्टेडियम पाली में बदहाल अवस्था में --स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। खेल विभाग व लोक निर्माण विभाग की ओर से गांव पाली स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम का जल्द ही जीर्णोद्धार किया जाएगा। खेल विभाग की ओर से तीन माह पहले करीब 28.6 लाख रुपये का बजट मंजूर हो चुका है। जल्द ही निर्माण विभाग की ओर से मार्च माह के अंतिम सप्ताह तक स्टेडियम का कार्य शुरू किया जाएगा इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

खेल स्टेडियम पाली पिछले 12 सालों से बदहाली की मार झेल रहा है। स्टेडियम के दरवाजों पर दीमक लगने से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। वहीं छत का प्लाटर भी गिर रहा है। देखरेख के अभाव में स्टेडियम के भवन की दीवारों में भी दरार आ गई है। स्टेडियम में प्रतिदिन गांव व आसपास के 300 के अधिक खिलाड़ी अभ्यास करते हैं।
यहां पर सुविधाओं का अभाव होने के कारण खिलाड़ी उचित प्रकार से खेल अभ्यास भी नहीं कर पाते हैं। स्टेडियम का मैदान में घास उगी हुई है जिससे कीटों का डर बना रहता है। खिलाड़ियों को दूसरे जिलों या निजी अकादमियों में जेब खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा वाॅलीबॅाल कोर्ट भी टूटा पड़ा है।
विज्ञापन


वर्जन
राजीव गांधी खेल स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए करीब 28 लाख रुपये जारी किए गए थे। प्रथम चरण में स्टेडियम की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मार्च माह के अंतिम सप्ताह में कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


अनिल कुमार, जेई, लोक निर्माण विभाग, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें