फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के दोनों बोर खराब, ग्रामीण प्यासे

Tue, 26 Aug 2014 12:24 AM IST
नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल समस्या से परेशान गांव छापड़ा बीबीपुर के लोगों ने सोमवार को डीसी निवास के बाहर खाली मटके लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में पीने के पानी की बहुत किल्लत है, जबकि अधिकारी इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहे। जिससे उनको काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


गांव छापड़ा बीबीपुर के लोग सोमवार सुबह करीब 11 बजे डीसी आवास पर पहुंचे। ग्रामीणों में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। ग्रामीण रोष स्वरूप खाली मटके लेकर आए थे। ग्रामीणाें का कहना है कि गांव में दो बोर है। दोनों ही खराब है। इन्हें ठीक करवाने के लिए ही उन्होंने डीसी अतुल कुमार के सामने गुहार लगाई है। गांव सरपंच अड़ीसाल के मुताबिक गांव में कमानिया रोड पर जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा एक बोर किया गया है। अंदर से ही धंसने के कारण वह बोर बंद पड़ा है।

इसी के चलते मोटर नीचे नहीं पहुंच रही, जिससे पानी की सप्लाई रुक गई है। उन्होंने बताया कि दूसरा बोर पहाड़ी वालव बोर है। उसमें पानी पूरी तरह से खत्म हो चुका है। उपरोक्त दोनों बोर फेल हो जाने के कारण गांव और स्कूल में पानी की किल्लत बढ़ चुकी है। महिलाएं पीने का पानी भी एक से दो किलोमीटर दूर सिर पर मटका रखकर ला रही है। इस समस्या से डीसी को 12 अगस्त को भी पत्र सौंपकर समस्या से अवगत करवाया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द जनस्वास्थ्य विभाग से नए सिरे से बोर करवाने और एक बोर जो धंस गया है उसको साफ करवाकर 500 फुट पाइप लाइन डलवाई जाए, ताकि पानी की समस्या दूर हो सके।
डीसी आवास पर प्रदर्शन करने वालों में मालाराम, रामपत, जयनारायण, परमेश्वर, हंसराज, रामशरण नंबरदार, नत्थूराम, राकेश, सोडादेवी, सोनम, गिंदो देवी, मूर्तिदेवी, रेवती, बर्फीदेवी व कमलेश समेत अनेक ग्रामीण मौजूद थे। वहीं इस बारे में उपायुक्त अतुल कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की इस समस्या को वे जल्द से जल्द ठीक कराएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें