15 अगस्त को अटेली से दादरी के लिए किराए पर ले जाने के बहाने गाड़ी लूटने वाले के दो आरोपियों को पुलिस ने झज्जर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कनीना न्यायालय में पेश किया गया। जहां अदालत ने उन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। लुटेरों ने गाड़ी की नंबर प्लेट भी बदल दी थी।
पुलिस के अनुसार सिलारपुर अटेली के संदीप कुमार ने कनीना पुलिस में 16 अगस्त को शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया कि वह अपनी बुआ के लड़के की गाड़ी पर ड्राइवर की नौकरी करता है। गाड़ी बिजली विभाग अटेली में लगी हुई है। 15 अगस्त को उनके पास दो लड़कों ने गाड़ी किराए पर लेकर चरखी दादरी चलने को कहा। युवकों ने कहा कि हमें दादरी से तीन एसी लाने हैं। 1900 रुपये के तय किराये पर वह गाड़ी लेकर जा रहा था। चिडिय़ा मोड़ नजदीक गाड़ी को रूकवा लिया यहां काफी देर खड़े रहे। संदीप ने बताया जब वह सीएसडी कैंटीन कनीना के पास पहुंचा तो गाड़ी को रुकवाया। दोनों व्यक्ति गाड़ी लेकर फरार हो गए। जिसकी पुलिस ने रपट दर्ज कर ली थी।कनीना पुलिस के एएसआई गोविंद सिंह ने यह गाड़ी झज्जर में कोका गांव के धीर सिंह के घर से बरामद की। एएसआई गोविंद सिंह ने गाड़ी को झज्जर से बरामद कर लिया। जिसकी नंबर प्लेट बदली हुई थी। आरोपी कपिल तथा पवन पाटोदा को गिरफ्तार कर लिया है। कोरोना जांच करवा कराने के बाद आरोपियों को कनीना न्यायालय में पेश किया । जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।