फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अस्पताल को सी-आरएम मशीन मिलने के बाद हड्डी के ऑपरेशन शुरू

विज्ञापन
फोटो संख्या:57- नागरिक अस्पताल में लगी सी-आरएम मशीन--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में अब हड्डी रोग से संबंधित ऑपरेशन की सुविधा शुरू हो गई है। अस्पताल को हाल ही में सी-आरएम मशीन मिलने के बाद हड्डी के जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं। अब उन्हें महंगे निजी अस्पतालों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल यादव और उनकी टीम ने एक सप्ताह के दौरान तीन सफल हड्डी के ऑपरेशन कर नई शुरुआत की है। शनिवार को अस्पताल में एक कोहनी, पैर व हाथ का ऑपरेशन किया गया।
इसके साथ-साथ गांव पालड़ी निवासी 62 वर्षीय जगदीश का कुल्हा प्रत्यारोपण किया गया। उन्होंने बताया कि सी-आरएम मशीन की सहायता से ऑपरेशन के दौरान हड्डियों की स्थिति को स्क्रीन पर आसानी से देखा जा सकता है जिससे सर्जरी अधिक सटीक और सुरक्षित तरीके से की जाती है।
विज्ञापन

डॉ. राहुल यादव ने बताया कि पहले हड्डी टूटने या गंभीर फ्रैक्चर के मामलों में मरीजों को रेफर करना पड़ता था। अधिकतर लोग मजबूरी में निजी अस्पतालों में जाकर महंगे दामों पर इलाज करवाते थे। इससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ जाता था।
अब नागरिक अस्पताल में ही ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को कम खर्च में बेहतर इलाज मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सी-आरएम मशीन आधुनिक तकनीक से लैस है जिससे फ्रैक्चर, प्लेट डालने और अन्य ऑर्थोपेडिक सर्जरी में काफी सहायता मिलती है।
गांव पालड़ी निवासी जगदीश ने बताया कि निजी अस्पतालों में ऑपरेशन करवाने में लाखों रुपये तक खर्च हो जाते हैं लेकिन अब सरकारी अस्पताल में यह सुविधा मिलने से लोगों को महंगे उपचार से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें