फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो के आगे गाड़ी अड़ा चलाई गोली, 2.15 लाख लूटे

Sun, 28 Aug 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
looted
विज्ञापन
नारनौल। धौलेड़ा गांव में दिन दहाड़े बदमाशों ने एक बोलेरो के आगे अपनी गाड़ी अड़ाकर राजस्थान के ताकेजा गांव निवासी के सिर पर राड और पैरों में दो गोली मारकर 2.15 लाख रुपये लूट लिए। स्थानीय लोगों ने आरोपी युवकों की पहचान कर वारदात में घायल को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार घायल के पैरों में गोली लगने जैसे निशान हैं लेकिन एक्सरे और जांच के बाद ही इसकी पुष्टि होगी। उधर पुलिस का कहना है कि साइड लेने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। गोली चलने की कोई घटना नहीं हुई है। 
विज्ञापन

राजस्थान के गांव ताकेजा निवासी 55 वर्षीय बनवारी बोलेरो में सवार होकर गांव जैलाफ से राजपाल और अनिल को साथ लेकर अपनी लड़की की शादी का मुहूर्त निकलवाने के लिए गांव धौलेड़ा में सत्यनारायण शर्मा के यहां आए थे।  
बनवारी के अनुसार मुहूर्त निकलवाने के बाद दोपहर करीब दो बजे सभी लोग नारनौल सामान खरीदने आ रहे थे। वे धौलेड़ा के पास पहुंचे ही थे कि गांव के स्टैंड पर पीछे से आ रहे बदमाशों ने अपनी गाड़ी उनकी बोलेरो के आगे अड़ा दी। बदमाशों को देखकर गांव जैलाफ निवासी अनिल और राजपाल बोलेरो से उतरकर भाग गए। वह नहीं भाग पाया। बदमाशों ने उसके सिर पर राड से वार कर दिया। इसके अलावा उसके पैरों में दो गोलियां भी मारी। इसके बाद गाड़ी में रखे 2.15 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश वहां से फरार हो गए। बनवारी और राजपाल ने बताया कि हादसे के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को देकर उनको अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने उक्त युवकों की पहचान कर उनको गांव बेरुंडला का बताया है।
विज्ञापन


घायल को किया पीजीआई रेफर
इस घटना में घायल को सिविल अस्पताल से आगामी उपचार के लिए रोहतक रेफर कर दिया गया है। वहीं बनवारी का इलाज करने वाले चिकित्सक योगेश ने बताया कि पैरों में दो गोलियां लगने जैसे निशान तो हैं। एक्सरे और जांच के बाद ही पता लगेगा कि गोली लगी है या नहीं।

कोट 
साइड लेने को लेकर धौलेड़ा में विवाद हो गया था। इसके बाद आपस में हुई लड़ाई में बनवारी को चोट लगी है। पैरों में पैनी राड के निशान लग रहे हैं। किसी प्रकार की लूट या गोली चलने की घटना नहीं हुई है।   - रामेश्वर, चौकी इंचार्ज, निजामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें