फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बीएमएस 17 को कर्मचारियों की लंबित मांगों पर करेगा देशव्यापी प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) 17 अगस्त को कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान के लिए देशव्यापी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगा, जिसमें नारनौल में भी उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह निर्णय रांची में हुई केंद्रीय समिति की बैठक में लिया गया था। जिला मंत्री हरकेश ने बताया कि कार्यकर्ता सुबह 10 बजे पुराना लघु सचिवालय के सामने एकत्रित होंगे। वे प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचेंगे और सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन

मुख्य मांगों में एनएचएम, समग्र शिक्षा, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को नियमित करना है। पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और ईपीएस 95 के तहत न्यूनतम पेंशन 7500 रुपये प्रतिमाह करने की भी मांग है। पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली लागू करने और सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने की भी मांग की गई। जिला अध्यक्ष आशीष गौरा ने योजना कार्यकर्ताओं को श्रमिक मानने का आग्रह किया। कोषाध्यक्ष भूपेश पालीवाल ने एनएचएम कर्मचारियों के शोषण का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें