फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: धरना स्थल पर ही स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नगर पालिका और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी रही। नारनौल इकाई ने 15 अगस्त को धरना स्थल पर ही स्वतंत्रता दिवस मनाने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों ने साफ कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने संबंधी परिपत्र जारी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

संघ नेताओं ने बताया कि शुक्रवार को चंडीगढ़ भवन में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ कर्मचारियों की वार्ता हुई। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार 13 मई 2026 को हुए समझौते के अनुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और अन्य मांगों को लेकर परिपत्र जारी नहीं कर रही है।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि प्रदेशभर में हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया गया है। जब तक सरकार ठोस कार्रवाई नहीं करती, आंदोलन के आगामी कार्यक्रम जारी रहेंगे। इस दौरान जिला व प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें