फोटो संख्या:70-निजी मैरिज पैलेस में रक्तदान शिविर में रक्तदाता को बैज लगाते विधायक कंवर सिंह
महेंद्रगढ़। महिला सशक्तिकरण संघ महेंद्रगढ़ की ओर से जेआरपी ब्लड बैंक के सहयोग से महाराजा शूरसैनी मार्ग स्थित एक निजी समारोह स्थल में रक्तदान शिविर लगाया गया। यहां मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला सशक्तिकरण संघ महेंद्रगढ़ की अध्यक्ष पूनम देवी ने की।
विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण संघ महेंद्रगढ़ व जेआरपी ब्लड बैंक की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर की सराहना की। वहीं पूनम देवी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता।
रक्तदान शिविर में 45 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर विकेश सैनी, सुनीता देवी, शर्मिला देवी, सुरेश देवी, छाजू राम, कृष्ण कुमार, लोकेश यादव, मुकेश कुमार, नरेंद्र कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।