फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दो माह में 16% बढ़ी बिजली की खपत

विज्ञापन
फोटो नंबर- 17खेत में खड़ी गेंहू की फसल में सिंचाई करता किसान।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। दिसंबर व जनवरी में बारिश नहीं होने के कारण जिले में बिजली की खपत में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बारिश नहीं होने के कारण किसान बिजली के ट्यूबवेल से फसलों की सिंचाई कर रहे हैं। इस कारण शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की खपत में अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष करीब 44 लाख यूनिट बिजली की अधिक खपत हुई है। जानकारी के अनुसार, इस दिसंबर व जनवरी में अब तक करीब 2 करोड़ 68 लाख यूनिट की खपत हुई है। वहीं पिछली बार दिसंबर व जनवरी में 2 करोड़ 24 लाख यूनिट की खपत हुई थी।
पिछली बार दिसंबर के अंत व जनवरी के शुरूआत में अच्छी बारिश हुई थी लेकिन इस वर्ष बारिश की गतिविधियां नदारद रही। इस बार दिसंबर व जनवरी माह में ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 1 करोड़ 84 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई है जो जिले में हुई कुल बिजली की खपत का 68 फीसदी है।
विज्ञापन

बॉक्स
मैनें खेतों में सरसों बो रखी है, उम्मीद थी की दिसंबर-जनवरी में बारिश हो जाएगी लेकिन बारिश नहीं आने के कारण घंटे के हिसाब से मूल्य चुकाकर फसल की सिंचाई करनी पड़ रही है। -किसान प्रेम देवी, राम कर्णदार कॉलोनी
बॉक्स
पिछली बार अच्छी बारिश हुई थी जिससे पैदावार भी बेहतर हुई थी। इसलिए इस वर्ष गेंहू की फसल उगाई थी, गेंहू में सरसों की तुलना में अधिक सिंचाई की आवश्यकता होती है लेकिन बारिश नहीं होने के कारण अब स्वयं ही सिंचाई कर रहे हैं। -किसान मोहन लाल, कुलताजपुर रोड

वर्जन :
जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी हुई है। नियमित रूप से लाइन की मरम्मत का कार्य भी किया जा रहा है ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। -जोगेंद्र हुड्डा, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें