फोटो 10रामबास गांव में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर लगाए शिविर में रक्तदान करते।स्रोत ग्रामीण
नारनौल। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गांव रामबास में रक्तदान शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार ने रक्तदाताओं काे मेडल देकर हौसला बढ़ाया।
हरियाणा पुलिस के पीएसआई दीपक कुमार व महेंद्र सिंह ने रक्तदान किया। शिविर में 44 लोगों ने रक्तदान किया। देशराज भूतपूर्व सरपंच ने 51 टी शर्ट देकर रक्तवीरो को सम्मानित किया। मुख्य आयोजक अमित यादव ने शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व सिचाई मंत्री डाॅ. अभय सिंह यादव, सत्यव्रत शास्त्री, गांव की सरपंच प्रकाश देवी, डॉक्टर रविंद्र कुमार, राकेश यादव, भवानी सिंह राजपूत, सुरेश कुमार मित्तल, रोहतास साहब आदि उपस्थित रहे।