फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आने वाले वाहनों की नाकेबंदी कर चालकों से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के कारण प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। शहर में पुलिस नाकेबंदी कर बाहर से आने वालों से पूछताछ कर रही है। उनके आने वाले स्थान व जाने वाली जगह के साथ वाहनों के नंबर व मोबाइल नंबर को भी नोट किया जा रहा है।
विज्ञापन

नारनौल में कोरोना के मंगलवार को रिकार्ड तोड़ 764 मामले पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद से शहर में लगातार दहशत का माहौल बढ़ा हुआ है। इतना ही नहीं अकेले कोरियावास में 164 मामले सामने आए थे। इसके बाद प्रशासन ने शहर में बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का नाम व पता नोट करना शुरू कर दिया है।
जिन मोहल्लों में मामलों की संख्या अधिक है उनमें बाहर से आने वाले लोगों को जाने से रोका जा रहा है। नारनौल से वाया होकर जाने वालों की भी परमिशन की जांच की जा रही है। जिन वाहन चालकों के पास बुधवार को जांच के दौरान परमिशन नहीं मिली, उनका एमवी एक्ट के तहत चालान भी किया गया।
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल में आने वाले रोगियों के लिए पुलिस ने विशेष प्रबंध किए हुए हैं। उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए स्टाफ के लोगों को विशेष हिदायतें पुलिस अधिकारियों की ओर से दी गई है। सरकारी कर्मचारियों को आईडी दिखाने के बाद ही कार्यालयों में जाने दिया जा रहा है। यातायात प्रभारी सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि बुधवार को नियम विरुद्ध कार्य करने पर तीस लोगों का चालान किया गया है। इसके अलावा बिना मास्क के घूम रहे लोगों के साथ सख्ती बरती जा रही है। उनके भी चा लान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें